फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Road will be built in Balh Chalog soon: Vivek

जल्द बनेगी बल्ह चलोग में सड़क : विवेक

Tue, 17 Oct 2023 05:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Road will be built in Balh Chalog soon: Vivek
- कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने सुनीं जन समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत सलवाड़ के गांव बल्ह चलोग में पिछले करीब दो दशकों से चली आ रही सड़क की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा। ताकि क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके। यह बात प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार ने बल्ह चलोग गांव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कही। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार ने समस्याएं भी सुनीं। लोगों ने सड़क की समस्या के अलावा अन्य समस्याएं रखीं।

लोगों का कहना था कि पिछले करीब 22 साल से सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई। वहीं, बारिश होने पर वाहन पहुंचाना मुश्किल भरा होता है। सड़क की हालात खराब होने के कारण टैक्सी वाले भी जाने से इंकार करते हैं। इससे इस सड़क को जल्द से जल्द पक्का किया जाए। प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि मार्च तक इस सड़क को पक्का कर दिया जाएगा। ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इस मौके पर विवेक कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों की सभी समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर सुलझाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभी भी क्षेत्र के लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र के भेदभाव की नीति अपनाई गई। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में एक सम्मान कार्य करवाए जाएंगे। भाजपा नेता सरकार के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। सत्ता हाथ से जाने के बाद यह भाजपा नेता बौखलाहट में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को प्रदेश की जनता आगामी लोकसभा चुनावों में भी करारा जवाब देगी। इस दौरान ओम प्रकाश शास्त्री, श्याम सिंह परमार, सुरजीत शर्मा, जगदीश शर्मा, अमर सिंह, सुशील शर्मा, रमेश कुमार, राकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, मस्ताना सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed