{"_id":"6ab2d58e46d34f71f009b637","slug":"road-repair-begins-at-jabbal-bridge-ranikotla-sai-brahmana-left-waiting-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168333-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जब्बल पुल में सड़क की मरम्मत शुरू, रानीकोटला-साई ब्राह्मणा को इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जब्बल पुल में सड़क की मरम्मत शुरू, रानीकोटला-साई ब्राह्मणा को इंतजार
विज्ञापन
जब्बल शालूघाट सड़क का काम शुरू। स्रोत: जागरूक पाठक
नलवाड़ पुल से जब्बल पुल तक गड्ढों की सोलिंग और तारकोल का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नलवाड़ पुल से जब्बल पुल होते हुए रानीकोटला, साई ब्राह्मणा और शालूघाट को जोड़ने वाली सड़क पर आखिरकार सुधार कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों और टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच की ओर से सड़क की बदहाली का मुद्दा अल्ट्राटेक प्रबंधन के समक्ष उठाए जाने के बाद नलवाड़ पुल से जब्बल पुल के बीच बड़े गड्ढों में सोलिंग और तारकोल डालने का काम शुरू किया गया है। हालांकि, जब्बल पुल से आगे रानीकोटला और साई ब्राह्मणा क्षेत्र में अभी काम शुरू नहीं हुआ है।
टावर लाइन शोषित जागरूकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक रजनीश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के सीईओ एसके गुप्ता और भानु प्रताप सिंह के समक्ष सड़क की समस्या रखी थी। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण विद्यार्थियों, कर्मचारियों, वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। सड़क पर दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। इसके बाद अल्ट्राटेक बागा प्लांट के अधिकारियों और तकनीकी टीम ने सड़क का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रानीकोटला, बाघेतर और साई खारसी से शालूघाट तक चिन्हित डेंजर जोन में बड़े गड्ढों को प्राथमिकता से भरने और इसके बाद तारकोल डालकर स्थायी सुधार का आश्वासन दिया गया। फिलहाल नलवाड़ पुल से जब्बल पुल तक मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है। कंपनी प्रबंधन ने जब्बल पुल से आगे के हिस्से में भी जल्द काम शुरू करने की बात कही है। शर्मा के अनुसार, कंपनी की ओर से बताया गया है कि अन्य हिस्सों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
मंच और ग्रामीणों ने सड़क सुधार के साथ जनसुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई है। इनमें वर्षाशालिका, सार्वजनिक शौचालय, पेयजल टंकियां और संवेदनशील स्थानों पर बड़ी फ्लड लाइटें लगाने की मांग शामिल है। इन मांगों को लेकर कंपनी को लिखित आवेदन दिया गया है। बागा प्लांट प्रबंधन ने इन पर कार्रवाई के लिए करीब दो सप्ताह का समय मांगा है।
सुधार कार्य की गुणवत्ता और जनसुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की निगरानी के लिए मंच ने छह सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें रजनीश शर्मा, पवन ठाकुर, देशराज ठाकुर, प्रेम सिंह, हेमराज और राजेश कुमार शामिल हैं। कमेटी कंपनी अधिकारियों के साथ समन्वय कर सड़क की स्थिति और मरम्मत कार्य की निगरानी करेगी और सामने आने वाली समस्याओं को प्रबंधन तक पहुंचाएगी।
रजनीश शर्मा ने कहा कि सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही को देखते हुए इसके रखरखाव और सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नलवाड़ पुल से शालूघाट तक की सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण लाइफलाइन है। इसलिए इसका नियमित रखरखाव और जनसुरक्षा सुनिश्चित होना जरूरी है।