{"_id":"9ecccd96c85778e3d00973eca4d24033","slug":"road-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद अश्वनी संपर्क सड़क की हालत खस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद अश्वनी संपर्क सड़क की हालत खस्ता
अमर उजाला ब्यूरो झंडूता (बिलासपुर)।
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील मुख्यालय झंडूता की शहीद अश्वनी संपर्क सड़क के खस्ताहाल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
संपर्क सड़क के आनंदघाट से वाया विकास खंड कार्यालय तक की सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढों की वजह से वाहनों का चलना तो दूर सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
हालत यह है कि सड़क ने खड्ड का रूप धारण कर लिया है। कई बार वाहनों को भी नुकसान पहुंच चुका है। लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए करीब तीन किलोमीटर बस अड्डा से होकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
इससे लोगों में विभाग के प्रति गहरा रोष है। स्थानीय लोग राजेश गौतम, प्रकाश, मलकीयत सिंह, राकेश, सुरेश, विपिन, कृष्ण दत्त, अमीचंद, श्याम सिंह, सतपाल, महेंद्र सिंह, प्यारे लाल, हेमराज और अशोक ने बताया कि है कि सड़क हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
मरीजों को अस्पताल जाने में भारी मुश्किल पैदा हा रही है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि शहीद अश्वनी संपर्क सड़क की हालत को सुधारा जाए।
उधर, लोक निर्माण विभाग झंडूता के अतिरिक्त सहायक अभियंता बलदेव ठाकुर का कहना है कि शहीद अश्वनी संपर्क मार्ग की दशा मौसम खुलते ही सुधार दी जाएगी।