फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road in bad condition

द्रोवड़-सराईघाटी सड़क में दो साल में ही पड़ गए गड्ढे

Mon, 18 Jul 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
road in bad condition
द्रोवड़ सराई घाटी की खस्ताहाल सड़क।संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत द्रोवड़ से सराईघाटी तक की करीब पांच किलोमीटर सड़क वाहन चलाने वालों के लिए खतरे से कम नहीं है। इस सड़क पर कहीं पर गड्ढे पडे़ हैं तो कहीं पूरी सड़क नाले में तब्दील हो गई है। इस सड़क का निर्माण और टारिंग का कार्य दो साल पहले करीब एक करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग ने करवाया था। गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने से दो साल में ही यह नाले में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

द्रोवड़ से सराईघाटी तक इस रोड की लंबाई करीब पांच किलोमीटर है। वहां से आगे करीब 300 मीटर रोड अल्ट्रोटेक सीमेंट फैक्ट्री के अधीन आता है। 300 मीटर में तो कोई वाहन ले जाना भी खतरे से खाली नहीं है। इसके बावजूद कंपनी के स्कूल में पढ़ने वाले स्थानीय बच्चों की बसें वहीं से होकर गुजरती हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पंचायत प्रधान द्रोवड़ निशा ठाकुर ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग और कंपनी के अधिकारियों से इसके बारे में बात की, लेकिन विभाग कहता है कि यह 300 मीटर का क्षेत्र उनके दायरे में नहीं है। वहीं कंपनी वाले भी इसकी मरम्मत का कार्य यह कहकर नहीं करवा रहे हैं कि यह क्षेत्र उनका नहीं है। ऐसे में यह तय करना मुश्किल हो गया है कि इस सड़क पर अगर कोई हादसा हुआ तो उसका जिम्मेवार कौन होगा।
विज्ञापन

निशा ठाकुर ने कहा कि इस क्षेत्र के अलावा पूरी सड़क का यही हाल है। सबसे बड़ा सवाल तो सड़क के कार्य की गुणवत्ता पर उठा है। विभाग ने जब ठेकेदार से यह कार्य करवाया तो इसकी गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया और परिणाम यह हुआ कि सड़क तालाब नजर आती है। दोपहिया वाहन चालकों का तो इस पर चलना मुश्किल है। चार पहिया वाहन चालकों को भी सफर करना खतरे से खाली नहीं है। कहा कि उन्होंने शनिवार को फिर से विभाग को इसकी मरम्मत के लिए ज्ञापन सौंपा है। अगर कार्य नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र जुबलानी ने कहा कि मामला ध्यान में आ गया है। सड़क का जल्द ही निरीक्षण कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed