{"_id":"6acf633bd8561f8ecf05b9e5","slug":"road-construction-from-shamshar-to-chalohan-bilaspur-news-c-178-1-ram1004-172404-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शमशर से चलोहान तक 10 करोड़ से होगा सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शमशर से चलोहान तक 10 करोड़ से होगा सड़क का निर्माण
विज्ञापन
शमशर से चलोहान सड़क का भूमिपूजन, निर्माण कार्य शुरूसाढ़े तीन किमी सड़क पर खर्च होंगे 10 करोड़ आ
भूमिपूजन के साथ काम शुरू, ग्रामीणों ने प्रसाद बांटकर मनाई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की कमांद पंचायत में शमशर से चलोहान तक करीब साढ़े तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)- 4 के तहत 10 करोड़ खर्च की लागत से सड़क बनेगी। बुधवार को सड़क का निर्माण कार्य बुधवार को विधिवत भूमिपूजन के साथ शुरू हो गया। निर्माण कार्य का शुभारंभ पंचायत कमांद के प्रधान देवेंद्र ठाकुर और पंचायत सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रीमा ठाकुर भी उपस्थित रहीं। भूमिपूजन के अवसर पर पंडित हरि नंद शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना की और हवन करवाया। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रसाद बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि आजादी के करीब 80 वर्ष बाद गांव के लोगों को सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद पूरी हो रही है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रीमा ठाकुर, लता देवी, प्रेमलता, उपप्रधान, हेमराज, संदीप पठानिया, सुरजीत बशेहरी, निहाल चंद, सुंदर ठाकुर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।