फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Road built on forest land without permission, trees also cut

Bilaspur News: बिना अनुमति के वन भूमि पर बना दी सड़क, पेड़ भी काटे

Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Road built on forest land without permission, trees also cut
झंडूता (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत रोहल में बिना किसी अनुमति से वन परिक्षेत्र झंडूता के तहत सड़क का निर्माण कर दिया। इस मामले में वन विभाग के आला अधिकारियों के आदेशों पर विभाग ने कार्रवाई शुरू की। सड़क निर्माण में कई पेड़ों का नुकसान हुआ। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बीबीएमबी, वन विभाग और स्थानीय लोगों की मलकियत जमीन से सड़क का निर्माण किया गया है। रोहल पंचायत के मुकड़ाना गांव में वन विभाग की अनुमति के बिना सड़क का निर्माण हुआ है। जिस पर वन मंडलाधिकारी बिलासपुर को शिकायत की गई। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र झंडूता से वन विभाग की टीम सोमवार रात को ही मौके पर पहुंची लेकिन उस समय वहां पर न तो जेसीबी मशीन थी और न ही कोई कार्य हो रहा था। मंगलवार को वन खंड अधिकारी और वन रक्षक ने मौके का जायजा लिया इसमें पाया गया कि जहां से सड़क का निर्माण हुआ है वहां बीबीएमबी, वन विभाग और स्थानीय लोगों की मलकियत जमीन है। विभाग के अनुसार करीब आधा दर्जन पेड़ों को उखाड़ा गया है। स्थानीय लोग इसकी भरपाई करने में सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रोहल के प्रधान राज कुमार ने बताया कि सड़क मार्ग की मरम्मत की गई है। इसके लिए पंचायत से कोई फंड जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोग ही सड़क की मरम्मत कर रहे थे।
विज्ञापन

वन खंड अधिकारी और वन रक्षक ने मौके का जायजा लिया। वन विभाग की जमीन से कुछ पेड़ हटाए गए हैं। इस मामले में विभाग कार्रवाई कर रहा है।
सुशील शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी झंडूता, अतिरिक्त कार्यभार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed