फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road

शाहतलाई में सड़कें खस्ताहाल, निकासी नालियों के ढक्कन गायब

Sun, 15 Mar 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
road
शाहतलाई(बिलासपुर)। विश्व प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में चैत्र मेला शुरू हो गया है लेकिन शाहतलाई की सड़कें उसी हालत में हैं, जैसे मेला बैठक से पहले थीं। इतना ही नहीं सड़कों की हालत उससे भी खस्ता हो गयी है। स्थानीय विधायक ने प्रशासनिक बैठक में पूरे जोर शोर से श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करवाने का दावा किया था लेकिन धरातल पर सभी वायदे हवा में ही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अब्दुल खालिक, रमन शर्मा, वरुण कालिया, अतुल ठाकुर, हर्ष शर्मा, राकेश ठाकुर ने कहा कि बाबा बालक नाथ के चैत्र मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा की धार्मिक नगरी में आते हैं लेकिन सड़कों की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ है। जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। इतना ही नहीं मंदिर वट वृक्ष के गेट के समीप निकासी नालियों के ढक्कन ही गायब हैं जिसमें किसी श्रद्धालु के साथ कोई भी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि विधायक ने बैठक में विश्वास दिलाया था कि सहरयाली खड्ड पुल से दुग्ध खड्ड पुल तक सड़क पर री कोट कर दिया जाएगा लेकिन री कोट तो दूर निकासी नालियों के गायब ढक्कन तक नहीं लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि विधायक के समक्ष कई बार सड़कों के बिगड़ते हालात को लेकर उन्हें ठीक करने की मांग उठाई है लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी। विधायक का एक ही शब्द है कि मुझे पता है कि कैसे इन बातों का हल करना है। उपरोक्त युवाओं ने विधायक को चेताया है कि क्षेत्र की सड़कों को नहीं सुधारा और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल नहीं किया तो जब भी विधायक तलाई क्षेत्र का दौरा करेंगे तो उनका युवा कांग्रेस घेराव करने में पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed