फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road

तहसीलदार ने 9 फरवरी से पहले एनएचएआई से मांगा है पूरा रिकॉर्ड

Tue, 17 Dec 2019 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
road
बिलासपुर। तहसीलदार झंडूता की अगुवाई में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण की जांच करने आए तहसील झंडूता की निष्पक्ष जांच से संतुष्ट फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने बैहनाजट्टा के शक्तिपीठ स्थल हनुमान टिब्बा में मंगलवार को प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा और महासचिव व पूर्व सैनिक मदन लाल शर्मा ने बताया कि उक्त परियोजना में उपायुक्त बिलासपुर ने सभी उपमंडलाधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर मौके पर एक महीने के भीतर जांच करने के आदेश दिए थे लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी किसी भी उपमंडलाधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन

इस पर बीते 9 तारीख को तहसील झंडूता से तहसीलदार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी मौका निरीक्षण करने पहुंची थी लेकिन मौके पर पहुंचे किसी भी अधिकारी ने अपना असल रिकॉर्ड पेश नहीं किया। इस पर तहसीलदार ने 9 फरवरी से पहले अपना असल रिकॉर्ड पेश करने के आदेश दिए ताकि नियमानुसार जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने इन आदेशों में एनएचएआई को अपना रोड अलाइनमेंट प्लान फुल स्केल में असल भूमि अधिग्रहण प्लान तथा गुड फॉर कंस्ट्रक्शन प्लॉन मौके पर लाने के आदेश दिए हैं जिससे फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए तहसीलदार झंडूता की प्रशंसा की और आज प्रसाद वितरण का कार्य संपन्न किया।

इस मौके पर भगवान से लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का हल करने की भी प्रार्थना व पूजा अर्चना की गई। वहीं अन्य सभी तीनों उपमंडलाधिकारियों से तहसीलदार झंडूता की तर्ज पर नियमानुसार जांच करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed