फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   road

कैंचीमोड़ पर कभी भी हो सकता है जानलेवा हादसा

Wed, 17 Jul 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
road
स्वारघाट(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 कैंचीमोड़ स्थान में टनल के समीप सड़क पर अरसे से गिरे हुए डंगे की वजह से वाहनों की आवाजाही कभी भी बंद हो सकती है। इस कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से जाने वाले सभी वाहनों के पहिए लंबे समय के लिए थम सकते हैं।
विज्ञापन

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के निर्माण में लगी कंपनी ने गत 2 साल पहले उक्त स्थान कैंचीमोड़ हाईवे पर टनल को जोड़ने के लिए एक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एक तरफ से गहरी खुदाई कर बड़ा गड्ढा कर दिया है। इस कारण यहां पर सड़क बहुत संकरी व तंग हो चुकी है। इस स्थान पर न तो डंगा ही लग सका है और न ही कोई फ्लाईओवर बनाया जा सका।
विज्ञापन

कैंचीमोड से कीरतपुर और कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ जाने आने वाले वाहनों के लिए उक्त तंग सड़क पर हर समय सड़क दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना उक्त स्थान पर घट सकती है लेकिन प्रशासन व नेशनल हाईवे अथॉरिटी का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। गौरतलब है कि बरसात के कारण नेशनल हाईवे पर कैंचीमोड़ स्थान में भूमि कटाव के कारण सड़क का हिस्सा लगातार टूट कर नीचे गिरता जा रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने खतरे को भांपते हुए दो दिन पहले ही इस स्थान पर मिट्टी व बड़े पत्थर लगा कर वाहनों की आवाजाही वन वे कर रखी है लेकिन बरसात की धुंध के दौरान उक्त स्थान पर किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रशासन ने कोई भी सूचना के संकेत आजतक यहां नहीं लगाए गए हैं जिससे नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही खुलकर जनता के सामने नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिमला में कार्यरत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी जीएस सांघा ने बताया कि अगर ऐसी समस्या है तो जल्द ही इसे ठीक करवाया जाएगा। लापरवाही किसी भी तरह की बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही इस कार्य को करने के लिए आदेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed