{"_id":"6a63adf0973bc86f370b0241","slug":"rks-employees-have-not-received-their-honorarium-for-three-months-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164265-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तीन माह से आरकेएस कर्मचारियों को नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तीन माह से आरकेएस कर्मचारियों को नहीं मिला मानदेय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के सरकारी अस्पतालों में रोगी कल्याण समिति के तहत कार्यरत कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से अपनी सेवाएं देने के बावजूद भुगतान लंबित रहने से कर्मचारियों में नाराजगी है।
उनका कहना है कि मानदेय के अभाव में परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों के अनुसार वे अस्पतालों में अपनी जिम्मेदारियों का नियमित रूप से निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन पिछले तीन महीनों से मानदेय जारी नहीं हुआ है।
इससे उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई हो रही है। कई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए उधार का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी, लेकिन लंबे समय तक मानदेय जारी नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द बकाया राशि जारी करने की मांग की है ताकि आर्थिक संकट से राहत मिल सके।