{"_id":"6585ca5c3f1f764be20a3b08","slug":"ritika-stood-first-in-speech-ppt-presentation-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-10508-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाषण, पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में रितिका रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाषण, पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में रितिका रहीं प्रथम
विज्ञापन
- घुमारवीं कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रो. बचन सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर गणित विभाग ने भाषण, पीपीटी प्रेजेंटेशन, गणित ओलंपियाड और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराई। भाषण, पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में रितिका ने पहला, अतुल रावल ने दूसरा, गुलशन और पलक ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गुलशन, सलोनी और कनिका ने पहला, सैफ, रितेश और अक्षय ने दूसरा, अभिलाषा, साक्षी और करण प्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में अभिषेक ने पहला, सैफ और कनिका ने दूसरा, सुशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में करुन प्रीत ने मंच संचालन किया। इससे पहले गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कपिल, शिक्षकों और छात्रों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कपिल बताया कि गणित की बिना किसी औपचारिक पढ़ाई के भी श्रीनिवास रामानुजन ने मैथ के कठिनतम इनफाइनाइट सीरीज, फ्रेक्शन नंबर थ्योरी और मैथमेटिकल एनालिसिस क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य अतिथि ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन और विपरीत परिस्थितियों में उनके द्वारा गणित के क्षेत्र में दिए गए महान योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन की तरह गणित में उनके योगदान का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गणित विभाग के प्रो. विवेक, प्रो. अनिल, प्रो. ललित, इतिहास विभाग से प्रोफेसर, भौतिक विभाग से प्रो. अवनीश, प्रो. शक्ति और अन्य उपस्थित रहे।