{"_id":"6452457c8de57195dd0fa1c8","slug":"rishikesh-to-jhanduta-road-closed-due-to-rain-bilaspur-news-c-19-1-141130-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बारिश के कारण ऋषिकेश से झंडूता मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बारिश के कारण ऋषिकेश से झंडूता मार्ग बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पिछले तीन दिन से इस मार्ग पर नहीं चल रही कोई बस
- कामगार और स्कूली बच्चे पैदल सफर करने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता का ऋषिकेश से झंडूता मार्ग भारी बारिश के कारण तीन दिन से बंद है। छत गांव के पास इस मार्ग पर इतनी फिसलन हो गई है कि वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों सहित स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
छत गांव में ऋषिकेश-झंडूता मार्ग करीब एक साल से कच्चा है। लगातार हो रही बारिश से अब मार्ग ऐसा हो गया कि इस पर वाहन नहीं चल पा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को झेलने पड़ रही है। तीन दिन से कोई भी बस इस मार्ग से झंडूता की ओर नहीं गई है। गांव कोहिना से आने वाले स्कूली बच्चे पैदल चलकर स्कूल आने के लिए मजबूर हैं। साथ मुख्यालय और झंडूता जाने वाले कामगारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छत गांव के पास करीब एक साल पहले यह मार्ग भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया था। तक लोक निर्माण विभाग ने निजी भूमि से अस्थायी मार्ग निकाल कर इस पर यातायात बहाल कराया था, लेकिन निजी भूमि मालिकों के विरोध के कारण यह मार्ग पक्का नहीं हो सका है। हल्की सी बारिश होने के कारण मार्ग पर फिसलन हो जाती है। उधर, ग्राम पंचायत डमली की प्रधान बंदना कुमारी ने बताया कि इसके बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई है, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। यदि कोई बीमार हो जाए तो उसको ले जाने में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के बंद होने से जहां दो किलोमीटर से आना जाना हो सकता है वहां 20 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।