{"_id":"5e273d978ebc3e4aeb5a4acd","slug":"rime-bilaspur-news-sml321769231","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के टायर उड़ा ले गए चोर, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के टायर उड़ा ले गए चोर, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट क्षेत्र में चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। अब अज्ञात चोरों ने रविवार रात को राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर बनेर स्थित शिव मंदिर के समीप एक ट्रक के पहिये को रिम सहित चुरा लिया है। ट्रक चालक ने इस संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।
ट्रक चालक दिनेश कुमार पुत्र रोशन लाल गांव नाल डाकघर तंबौल तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मालिक के पास दो ट्रक हैं जिनमें से एक जिसकी देखरेख वह करता है। दिनेश कुमार ने बताया है कि वह चक्कर लगाने के बाद ट्रकों को अपने घर से ऊपर की तरफ बनेर शिव मंदिर के सामने सड़क के किनारे खड़ा करता है। रविवार को भी वह चक्कर लगाने के बाद अपने ट्रक को शिव मंदिर के सामने सड़क किनारे खड़ा कर घर चला गया। सोमवार सुबह जैसे ही वह ट्रक को देखने लगा तो ट्रक के ड्राइवर साइड का एक टायर और रिम गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।