फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Retired employees of the temple trust resolved to stand united regarding their demands.

Bilaspur News: मंदिर न्यास के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मांगों को लेकर एकजुटता का लिया संकल्प

Wed, 30 Sep 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Retired employees of the temple trust resolved to stand united regarding their demands.
पेंशन, गुजारा भत्ता और कर्मचारी कल्याण निधि की मांग एक साल से लंबित
विज्ञापन

समाधान तक प्रयास जारी रखने का फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक स्वारघाट में आयोजित हुई। बैठक में पेंशन, गुजारा भत्ता और कर्मचारी कल्याण निधि से संबंधित करीब एक वर्ष से लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। करीब 40 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. नरोत्तम दत्त शर्मा ने की। एसोसिएशन के सलाहकार वीरी सिंह बैंस भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर एसोसिएशन लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री की ओर से प्रतिनिधिमंडल को दिए गए सकारात्मक आश्वासन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार के आश्वासन से मांगों के समाधान की उम्मीद जगी है। एसोसिएशन ने पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार और एसडीएम श्री नयना देवी जी एवं मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी का भी सहयोग के लिए आभार जताया। सदस्यों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने और समाधान की दिशा में सहयोग करने में इनका योगदान रहा है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों का समाधान होने तक एसोसिएशन अपने प्रयास जारी रखेगी। सरकार और संबंधित अधिकारियों के समक्ष मांगें प्रभावी ढंग से उठाने तथा प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से लगातार बातचीत करने का फैसला लिया गया। सदस्यों ने कहा कि मंदिर न्यास में 30-40 वर्षों तक सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानजनक जीवन यापन के लिए आवश्यक आर्थिक सुरक्षा और सुविधाएं मिलना जरूरी है। एसोसिएशन भविष्य में भी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मांगें उठाती रहेगी। इस मौके पर अध्यक्ष रमन कुमार शर्मा, महासचिव महेंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सदाराम शर्मा, कोषाध्यक्ष कमल सिंह चंदेल, संयुक्त सचिव वीरेंद्र सिंह पठानिया सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed