{"_id":"6564a1a13daeee837e0cba74","slug":"restrictions-on-financial-power-of-current-bdts-management-dhyan-singh-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-9302-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान बीडीटीएस प्रबंधन की वित्तीय पावर पर लगे रोक : ध्यान सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान बीडीटीएस प्रबंधन की वित्तीय पावर पर लगे रोक : ध्यान सिंह
विज्ञापन
-बोले, अपने चहेतों को बांटे जा रहे हैं टोकन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बीडीटीएस के पूर्व नियंत्रक एवं वर्तमान सदस्य ध्यान सिंह ठाकुर ने कहा कि एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बरमाणा से ढुलाई कार्य के लिए अधिकृत ट्रांसपोर्ट सभा बीडीटीएस में अधिकारों का हनन हो रहा है। यही नहीं अपने चहेतों को ढुलाई कार्य के गेट पास दिए जा रहे है।
उन्होंने सहायक पंजीयक सेवाएं बिलासपुर को वर्तमान बीडीटीएस प्रबंधन को वित्तीय लेनदेन न करने को लेकर भी ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं होता तब तक ट्रांसपोटरों के भाड़े संबधित बाउचर को छोड़कर अन्य वित्तीय लेन देन पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट का कारण वर्तमान बीडीटीएस कार्यकारिणी और एसीसी की मिलीभगत रही है। मैनेजमेंट के चंद लोगों ने मिलकर एसीसी सीमेंट उद्योग में लगे 4000 ट्रक ऑपरेटरों के हितों की आहुति दे दी गई है। गेट पास की धांधली चरम सीमा तक पहुंच गई है। ट्रकों द्वारा ढुलाई के किराए जो कम हुए उसमें वर्तमान कार्यकारिणी अपने स्वार्थ के लिए कोई सही निर्णय नहीं कर पाई। बीडीटीएस में भाई-भतीजा और भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंच गया है। आए दिन ट्रक ऑपरेटरों का भारी शोषण हो रहा है। ऑनलाइन डिमांड सिरे चढ़ी होती तो भ्रष्टाचार पर रोक लगती। गत वर्ष की कार्यकारिणी ने सीमेंट ढुलाई के भाड़े को बढ़ाने की बजाय भाड़े के रेट को घटाया है। जो हिंदुस्तान में कभी नहीं हुआ वह इनके कार्यकाल में हो रहा है।