{"_id":"664dea2619813fb2a8052525","slug":"responsibilities-and-duties-explained-to-micro-observer-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-117739-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर में माइक्रो ऑब्जर्वर को बताए दायित्व व कर्तव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर में माइक्रो ऑब्जर्वर को बताए दायित्व व कर्तव्य
विज्ञापन
बिलासपुर के बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते तहसीलदार चुनाव विजय कुमार व अन्य । संवाद
-भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोकसभा चुनाव को सफल बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में माइक्रो ऑब्जर्वर को चुनाव के दौरान उनके दायित्व व कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर में तहसीलदार चुनाव विजय कुमार ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने में माइक्रो ऑब्जर्वर की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान दल का अंग नहीं हैं और उन्हें मतदान प्रक्रिया का केवल पर्यवेक्षण करना है। सभी माइक्रो ऑब्जर्वर सामान्य पर्यवेक्षक के प्रति उत्तरदायी होते हैं और उन्हीं के निर्देशन में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी अपनी भूमिका को लेकर सजग रहें, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही समय रहते अपनी शंकाओं इत्यादि का निवारण भी कर लें। सभी माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान दिवस पर मॉक पोल से लेकर मतदान के बाद ईवीएम की सीलिंग तक पूरी प्रक्रिया का गहनता से पर्यवेक्षण करें। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित प्रपत्र पर सभी बिंदुओं के अनुरूप अपनी रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करेंगे। जिले में मतदान प्रक्रिया सुचारु ढंग से पूरी करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। सभी चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 418 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 268 मतदान केंद्रों को वेबकास्टिंग के लिए चयनित किया गया है। जिले में 16 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। 16 मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे।