फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Respite from the rain, but the troubles continue, 13 roads closed

Bilaspur News: बारिश से राहत, पर दुस्श्वारियां बरकार, 13 सड़कें बंद

Thu, 24 Aug 2023 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Respite from the rain, but the troubles continue, 13 roads closed
- फोरलेन पर कई जगह भूस्खलन होने से एकतरफा चल रहा यातायात
विज्ञापन

- 4 कच्चे मकान, 34 पशुशालाएं, 3 शौचालय और 9 रसोई घर ढहे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में वीरवार को मूसलाधार बारिश से राहत रही, लेकिन दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वीरवार शाम तक घुमारवीं-सरकाघाट सुपर हाईवे सहित 13 सड़कों पर अभी भी यातायात ठप है।

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भी कई जगह भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन वाली जगहों पर यातायात एकतरफा चल रहा है। इसके अलावा 6 विद्युत ट्रांसफर ठप होने से कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। वहीं, भूस्खलन और जमीन धंसने से 4 कच्चे मकान, 34 पशुशालाएं, 3 शौचालय और 9 रसोईघर ढह गए। 13 कच्चे और 8 पक्के घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वीरवार को दिनभर बारिश से राहत मिली रही। हालांकि उमस भरी गर्मी और बिजली न होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। बिलासपुर शहर, दधोल, शाहतलाई, घुमारवीं, झंडूता के कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और खंभों की मरम्मत के चलते दिन भर बिजली गुल रही। उधर, किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भूस्खलन होने का सिलसिला जारी है। वीरवार को ऋषिकेश और छत के पास भी भारी भूस्खलन हुआ। इसके अलावा समलेटु, टिहरा, रोहिण, पनोह के पास भी भूस्खलन से फोरलेन पर यातायात एकतरफा चल रहा है। एकतरफा यातायात चलने वाहनों को रफ्तार भी धीमी रही। वहीं उपमंडल सदर के मेंथी गांव में सुखदेव के घर में दरार आ गई है। मकान गिरने के कगार पर है। लगघाट में राम कृष्ण और लेहड़ गांव में रमेश कुमार के घर का डंगा ढहने से खतरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed