फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Resolution for a developed India taken during Seva Jyoti Yatra in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में सेवा ज्योति यात्रा में लिया विकसित भारत का संकल्प

Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Resolution for a developed India taken during Seva Jyoti Yatra in Ghumarwin
घुमारवीं में सेवा ज्योति यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
भाजपा की जिला स्तरीय सभा में पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विकसित भारत के संकल्प को लेकर बुधवार को घुमारवीं में भाजपा की जिला स्तरीय संकल्प सभा आयोजित की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल की अध्यक्षता में हुई सभा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। सेवा ज्योति यात्रा में विकसित भारत का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया।
सभा में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में बिलासपुर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत और प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया। सभा के बाद मशाल जलाकर सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। हाथों में मशाल लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण और देश की एकता व अखंडता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं श्रीनयना देवी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष देश और जनता को समर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिला है। कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रण लिया। कार्यक्रम में जिला सह प्रभारी देशराज शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी स्वदेश ठाकुर, जिला महामंत्री नवीन शर्मा, प्यारे लाल चौधरी, सुरेश ठाकुर, जोरावर सिंह और नीना कौशल सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed