{"_id":"62ed60fa4b874b41d556c2c2","slug":"residents-of-gaahar-muhana-and-padyaan-living-under-the-fear-of-leopard-bilaspur-news-sml41752313","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाहर, मुहाना, पद्ययान गांव में तेंदुए के आतंक से लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाहर, मुहाना, पद्ययान गांव में तेंदुए के आतंक से लोग सहमे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत आने वाली गाहर पंचायत के गाहर, मुहाना, पद्ययान गांव में तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। शाम ढलते ही तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच रहा है। लोगों को अपनी जान व मवेशियों की चिंता सताने लगी है।
शाम ढलते ही तेंदुए के गुर्राने की आवाज साफ सुनाई देती है। वीरवार रात को तेंदुआ गाहर गांव में एक घर के बाहर खड़ा हो गया। जैसे ही परिवार का एक युवक घर के बाहर निकला तो तेंदुए को आंगन में देखकर घबरा गया। एकाएक उसने भाग कर अपनी जान बचाई।
गाहर गांव के आर्यन धीमान ने बताया कि वीरवार रात करीब 10 : 00 बजे वह आंगन में निकला तो तेंदुआ सामने खड़ा था। क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों को डरा दिया है। शाम ढलते ही लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। बच्चों का अकेले घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
रिहायशी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। क्षेत्र के लोगों सुरेंद्र, अजय, देशराज, दिनेश, सुरेश, संजीव आदि ने बताया कि रिहायशी क्षेत्र में तेंदुआ आने से डर का माहौल बन गया है। महिलाएं अकेले मवेशियों के लिए घास लाने से डर रही हैं। ऐसे में विभाग जरूरी कदम उठाते हुए लोगों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करे।
हाल ही में छंदोह के नजदीक अज्ञात शिकारियों ने एक तेंदुए को गोली से मार डाला था। जिसकी लंबाई करीब साढ़े सात फीट थी। अब इसी क्षेत्र के नजदीक गाहर पंचायत में तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।
आरओ भराड़ी अंकुश आनंद ने कहा कि जल्द ही विभागीय टीम इन इलाकों का दौरा करेगी। क्षेत्र में पिंजरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा लोग भी सचेत रहें। बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजें। विभाग इस मामले में जरूरी कदम उठाएगा।