फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Regularization policy for outsourced employees should be made soon.

Bilaspur News: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जल्द बने नियमितीकरण नीति

Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Regularization policy for outsourced employees should be made soon.
बिलासपुर में आयोजित राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: पेंशन
विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार और बोर्ड प्रबंधन से उठाई मांगें
विज्ञापन

मेडिकल बिलों और लंबित एरियर के शीघ्र भुगतान पर भी जोर


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की मासिक बैठक बुधवार को हुई। डियारा सेक्टर स्थित डे-केयर सेंटर भवन में अध्यक्ष इंजीनियर वीआर भाटिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों पर चर्चा की गई। सरकार व विद्युत बोर्ड प्रबंधन से शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।
महासचिव बंसी राम ठाकुर ने बताया कि एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 21 जुलाई को हमीरपुर में आयोजित होगी। बैठक में सरदार रच्छपाल सिंह, ई. सुरेश चंद शर्मा और रूपलाल राठौर सहित अन्य सदस्यों ने सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता, छठे वेतन आयोग का एरियर और 65 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को देय 40 प्रतिशत लाभ का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पेंशनरों का एरियर भी लंबित है।
विज्ञापन

बैठक में मांग की गई कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार शीघ्र नियमितीकरण की स्थायी नीति बनाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। साथ ही उन्हें दैनिक भोगी का दर्जा देने की भी मांग उठाई गई। एसोसिएशन ने सरकार से 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत लाभ मूल पेंशन में समायोजित करने और लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक में एचके गुप्ता, निक्का राम, जोधा राम, मस्त राम ठाकुर, बेसरिया राम, भगत राम, चेतराम, विपिन कुमार, हरिदास, बृजलाल, मदन पाल सोनी, सरदार सुरजन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। सरदार रच्छपाल सिंह ने बताया कि संगठन की अगली बैठक 17 अगस्त को इसी स्थान पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed