फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Registration begins for Swarna Jayanti Middle Scholarship Examination

Bilaspur News: स्वर्ण जयंती मिडिल छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू

Sat, 09 Dec 2023 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Registration begins for Swarna Jayanti Middle Scholarship Examination
- 15 जनवरी तक विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

-प्रदेश भर में 25 फरवरी को होगी पहले चरण की परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2023-24 के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए विद्यार्थी 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन की ओर से राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है।

इस छात्रवृत्ति योजना के लिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में आवेदन करने के लिए एससीईआरटी सोलन की ओर से सभी उपनिदेशकों को पत्र भी जारी कर दिया है। विद्यार्थियों के स्कूलों में ही आवेदन पत्र भरे जाएंगे। इसके बाद ऑनलाइन डाटा अपलोडिंग का कार्य किया जाएगा। छात्रवृत्ति परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में एक स्क्रीनिंग परीक्षा है। प्रथम चरण की परीक्षा प्रदेश के लगभग 400 केंद्रों पर 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी ही दूसरे चरण की परीक्षा में भाग ले सकते हैं। परीक्षा में मेरिट में आने वाले 100 विद्यार्थियों को तीन साल के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसमें कक्षा छठी के विद्यार्थियों को 4000 रुपये प्रतिमाह, सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 5000 रुपये प्रतिमाह और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 6000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह योजना पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक स्तर पर प्रतिभा की पहचान और पोषण करने के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन


एससीईआरटी सोलन के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार ने बताया कि स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी 15 जनवरी तक छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed