फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Register with Asha worker at the time of pregnancy: Vijay

गर्भधारण के समय आशा वर्कर से कराएं पंजीकरण : विजय

Fri, 12 Apr 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Register with Asha worker at the time of pregnancy: Vijay
- चांदपुर में मनाया राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस चांदपुर में मनाया गया। स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी ने बताया कि यह दिवस 2003 से हर साल सुरक्षित राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के रूप में 11 अप्रैल को कस्तूरबा गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षित मातृत्व को प्राप्त करने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत हर महीने 9 तारीख को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती माता की निशुल्क जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि जब गर्भधारण होता है तो महिला को अपना पंजीकरण आशा वर्कर के माध्यम से अपने स्वास्थ्य केंद्र में जाकर करवाना चाहिए। ताकि प्रारंभिक समय में ही सभी टेस्ट कराए जा सकें और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी। साथ ही दोपहर में दो घंटे का आराम करने की सलाह भी दी। गर्भावस्था काल में महिला को हल्का-फुल्का कार्य करना चाहिए और भारी वजन नहीं उठाना चाहिए। सुरक्षित प्रसव के लिए हर गर्भवती महिला को सरकारी संस्थानों में ही प्रसव करना चाहिए। उन्होंने जननी सुरक्षा शिशु कार्यक्रम की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भी मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। समारोह में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें महिलाओं को स्टील के टिफिन वितरित किए गए। इस अवसर पर महिला सुपरवाइजर रेखा, भारती, आशा वर्कर अंजना, सरोज और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed