{"_id":"61c20d096bcb904cc741e07e","slug":"recruitment-of-art-teachers-bilaspur-news-sml3942203149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला अध्यापकों के लिए 27 से 31 दिसंबर तक होगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला अध्यापकों के लिए 27 से 31 दिसंबर तक होगी काउंसलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग कला अध्यापकों के 15 पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्ती करेगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी जिलों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया गया है। यह काउंसलिंग प्रक्रिया 27 से 31 दिसंबर तक उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला बिलासपुर के कार्यालय में होगी। इस बाबत काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजकुमार ने बताया कि कला अध्यापकों के सामान्य श्रेणी में 6 पद 2006 बैच, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग का 1 पद 2006 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग का 1 पद 2006 बैच, अनुसूचित जाति के 3 पद 2007 बैच, सामान्य (भूतपूर्व सैनिक) के 2 पद 2010 बैच, अनुसूचित जाति (भूतपूर्व सैनिक) का 1 पद 2012 बैच तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (भूतपूर्व सैनिक) का 1 पद 2012 बैच के लिए भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के दिन ही सभी वांछित प्रमाण पत्र/दस्तावेज जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी की कला अध्यापक पद के लिए निर्धारित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत योग्यता पूर्ण है तथा बैच में आते है और उन्हें बुलावा पत्र नहीं मिला है, वे निर्धारित तिथियों को अपने समस्त दस्तावेजों सहित उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला बिलासपुर के कार्यालय में पहुंच कर काउंसलिंग में भाग ले सकते है।
0
बॉक्स
जिला काउंसलिंग की तारीख
बिलासपुर 27 व 28 दिसंबर
किन्नौर, सिरमौर, मंडी, चंबा 29 दिसंबर
सोलन, शिमला, कांगडा 30 दिसंबर
हमीरपुर, ऊना, कुल्लू, लाहौल स्पीति 31 दिसंबर