फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Record sent for transfer of land in the name of NHAI without any basis

बिना किसी आधार के ही एनएचएआई के नाम जमीन हस्तांतरण के लिए भेजा रिकॉर्ड

Tue, 16 Aug 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Record sent for transfer of land in the name of NHAI without any basis
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन में भू-अर्जन अधिकारी पंडोह जिला मंडी ने कुल्लू के मुहाल कटरांई और जटेहड़ के खसरा नंबरों की जमीन का रिकॉर्ड बिना किसी आधार के एसडीएम कुल्लू को एनएचएआई के नाम हस्तांतरण करने के लिए भेज दिया। इसकी पुष्टि स्वयं भू -अर्जन अधिकारी पंडोह रामेश्वर शर्मा ने की है।
विज्ञापन

अधिकारी ने अपने कार्यालय के पत्र संख्या 7378 में आठ अगस्त को फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति की ओर से आरटीआई में मांगी जानकारी में बताया कि जिस आधार पर भू-अर्जन अधिकारी पंडोह ने एसडीएम कुल्लू से उपरोक्त दो मुहालों के खसरा नंबरों को एनएचएआई के नाम हस्तांतरण करने के लिए भेजा है, उस आधार पर जानकारी इस कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

वहीं समिति ने उपरोक्त मुहालों के खसरा नंबरों के बारे में जब एसडीएम कुल्लू से जानकारी मांगी तो उन्होंने यह जानकारी भू-अर्जन अधिकारी पंडोह को देने के लिए आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि उपरोक्त परियोजना में भू-अर्जन अधिकारी ने मंजूरशुदा इंतकाल तहसील कुल्लू के खसरा नंबर 11 अन्य विवरण में जानकारी उपलब्ध करवाई थी कि उपरोक्त मुहालों के खसरा नंबरों को एसडीएम कुल्लू एनएचएआई के नाम हस्तांतरण कर भू-अर्जन अधिकारी पंडोह को अवगत करवाएं जिस पर दोनों कार्यालयों में प्रार्थी ने अलग-अलग आरटीआई आवेदन पत्र दायर किए थे।
समिति ने जानकारी मांगी थी कि एसडीएम कुल्लू किस आधार पर उपरोक्त मुहालों के खसरा नंबरों को एनएचएआई के नाम हस्तांतरण कर रहे हैं। जबकि भूमि अधिग्रहण की सारी प्रक्रिया भू -अर्जन अधिकारी पंडोह की ओर से की जानी है। समिति ने भू-अर्जन अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आपके कार्यालय में उपरोक्त मुहालों के खसरा नंबरों को एनएचएआई के नाम हस्तांतरण करने के लिए कोई आधार ही नहीं है तो यह आदेश कैसे दिए गए।

समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने पूछा है कि क्यों बिना आधार के इस संबंध में अनावश्यक पत्राचार करते रहे। ऐसे अनावश्यक कितने पत्र कहां-कहां और किन कार्यालयों को प्रेषित करते रहे इसकी भी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed