फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   record of school investigation

Bilaspur News: शिक्षा निदेशक ने कोटला प्राथमिक स्कूल से बच्चों का मांगा रिकॉर्ड

Tue, 29 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
record of school investigation
अमर उजाला शिक्षा का सच अभियान इंपैक्ट
विज्ञापन


कागजों में 22 का है पंजीकरण, पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं केवल 6 बच्चे
शिक्षा मंत्री के आदेशों के बाद विभाग ने शुरू की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत कोटला प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति और दाखिले को लेकर सामने आया अनियमितताओं का मामला शिक्षा मंत्री तक पहुंच गया है। मंत्री ने विभाग को इस मामले की जांच करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। विभाग ने इसकी जांच के आदेश जारी करते हुए बच्चों के दाखिले तथा हाजिरी से संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं।
प्राथमिक स्कूल कोटला में कागजों में 22 बच्चों का दाखिला दर्शाया गया है, लेकिन जब संवाददाता ने स्कूल का दौरा किया तो केवल 6 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। इनमें से तीन बच्चे प्री-नर्सरी, तीन बच्चे पहली कक्षा के थे। दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा में कोई भी छात्र मौजूद नहीं था। शिक्षा विभाग हरकत में आया और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। शिक्षा विभाग के निदेशक ने विद्यालय के बच्चों के दाखिले, उपस्थिति पंजीकरण, एमडीएम उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिए हैं। विभाग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि दाखिले संबंधी आंकड़े और वास्तविक उपस्थिति में कोई फर्जीवाड़ा तो नहीं हुआ है। विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि जांच के दौरान यह प्रमाणित होता है कि विद्यार्थियों की उपस्थिति से संबंधित आंकड़े कागजों में गलत दर्शाए गए हैं, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के मामले गंभीर विषय हैं। विशेषकर बच्चों की उपस्थिति और दाखिले में की गई गड़बड़ी, को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाएगा।
विज्ञापन

कोट
इस सारे मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही स्कूल में बच्चों के दाखिले तथा बच्चों की उपस्थिति से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अगर मामले में कोई भी अनियमितता पाई जाती है और दाखिले में किसी भी तरह का कोई फर्जीवाड़ा पाया जाता है तो संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष कोहली, निदेशक, शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश

कोट
मामला संज्ञान में आया है। विभाग से इस सारे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है तथा विभाग को इस सारे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
-रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed