फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   RD Nazim and Priyanka Basu to head to Delhi on Central Deputation; Ritesh Chauhan to go on Study Leave.

Shimla: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगे आरडी नजीम, प्रियंका बासु, रितेश चाैहान स्टडी लीव पर

Sat, 16 May 2026 11:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 May 2026 11:34 AM IST
सार

प्रदेश काडर के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जल्द केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा सकते हैं। 

विज्ञापन
RD Nazim and Priyanka Basu to head to Delhi on Central Deputation; Ritesh Chauhan to go on Study Leave.
आरडी नजीम, प्रियंका बासु व रितेश चाैहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश काडर के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जल्द केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा सकते हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम और सचिव स्तर की अधिकारी प्रियंका बासु को केंद्र सरकार में नियुक्ति मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। दोनों अधिकारियों के इसी माह के भीतर हिमाचल से कार्यमुक्त होने की संभावना जताई जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से दोनों अधिकारियों की तैनाती को लेकर औपचारिक आदेश जारी होने का इंतजार है। आदेश जारी होते ही दोनों अधिकारी नई जिम्मेदारियां संभालने के लिए दिल्ली रवाना होंगे।

विज्ञापन

दो वरिष्ठ अधिकारियों के केंद्र जाने से प्रदेश प्रशासनिक ढांचे में नए सिरे से फेरबदल की संभावना भी बढ़ गई है। सरकार को कई महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां तय करनी पड़ सकती हैं। आरडी नजीम वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर पर कई अहम विभाग संभाल रहे हैं, जबकि प्रियंका बासु भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा रही हैं। इसी बीच आईएएस अधिकारी रितेश चौहान अगले माह से एक वर्ष की स्टडी लीव पर जाने की तैयारी में हैं। उनके अवकाश पर जाने से भी प्रशासनिक स्तर पर अतिरिक्त बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आईएएस अधिकारियों अभिषेक जैन, शाइनामोल, सी पालरासू और युनूस को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है। ऐसे में आने वाले समय में प्रदेश प्रशासनिक ढांचे में बड़े स्तर पर बदलाव संभव माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed