फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ravi became the president of Bilaspur Teachers Association for the second time

Bilaspur News: रवि दूसरी बार बने अध्यापक संघ बिलासपुर के अध्यक्ष

Mon, 02 Jun 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 02 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ravi became the president of Bilaspur Teachers Association for the second time
राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ बिलासपुर की नवनियुक्त कार्यकारिणी। संवाद
-रीना बनी महिला विंग की अध्यक्ष, ललित बने महासचिव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला/बिलासपुर। राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ बिलासपुर की कार्यकारिणी के चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ में हुए। चुनाव पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार की देखरेख में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से रवि शर्मा को दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रीना शर्मा को महिला विंग का अध्यक्ष, ललित कुमार को महासचिव और कपिल देव को कोषाध्यक्ष चुना गया।

जिला कार्यकारिणी के विस्तार का अधिकार नवनियुक्त अध्यक्ष को दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित हिमाचल प्रदेश सरकार का अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली के लिए आभार प्रकट किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार से चार प्रतिशत डीए किस्त की अधिसूचना जारी करने की मांग की। चुनाव प्रक्रिया में राज्य वरिष्ठ उप प्रधान दीप राम चंदेल, पूर्व राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीता राम ठाकुर, बालक राम कटवाल, जिले के सभी छह खंडों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित अन्य ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed