{"_id":"ebabeb0ffcfa72f6d58ac0593db4c76f","slug":"rape-case-in-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने किया महिला से दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने किया महिला से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 29 Aug 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के साथ कथित तौर पर दुराचार का मामला सामने आया है। घटना 27 अगस्त की है। पुलिस के अनुसार महिला बेटे से मिलने के बाद वापस बिलासपुर लौट रही थी। रास्ते में पड़ोस में रहने वाले ट्रक चालक से महिला ने लिफ्ट ली। इसी दौरान आरोपी ने दुराचार को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक अभी फरार है।
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के एक गांव की महिला अपने बेटे से मिलने नालागढ़ गई थी। 27 अगस्त को जब महिला घर वापस लौट रही थी तो उसकी मुलाकात उसके पड़ोस में रहने वाले ट्रक चालक से हुई। ट्रक चालक ने महिला को घर छोड़ने की बात कहकर ट्रक में लिफ्ट दे दी।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रक चालक ने रास्ते में गाड़ी को सड़क किनारे पार्क किया और महिला से दुराचार को अंजाम दिया है। महिला को आरोपी ने इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
महिला ने घर पहुंचने पर इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 376, 506 354 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।