फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   rape case.

अपहरण कर नाबालिग से दुराचार

Thu, 10 Dec 2015 09:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Thu, 10 Dec 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
rape case.

सदर थाना के अंतर्गत एक नाबालिग को अगवा कर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार और अपहरण करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सात दिसंबर को एक नाबालिग का अपहरण करके ले गया। युवक ने उसे अपने साथ रखा और उसके साथ दुराचार को अंजाम दिया। किसी तरह से नाबालिग उसके चंगुल से भागकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत सदर थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार और अपहरण का मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के अपहरण में तीन अन्य युवक भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 363, 366 ए, 376, 506 और पोक्सो एक्ट की धारा चार के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करके उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर अपहरण में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण और दुराचार सहित पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed