फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ranji excitement in Luhnu; emphasis on keeping youth away from drugs

Bilaspur News: लुहणू में रणजी का रोमांच, युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर

Mon, 19 Oct 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ranji excitement in Luhnu; emphasis on keeping youth away from drugs
लुहणू क्रिकेट मैदान में मैच से पहले राष्ट्रगान के लिए खड़े खिलाड़ी व अन्य। संवाद
उपायुक्त ने मुंबई-हिमाचल रणजी मुकाबले के दौरान की जिलावासियों से अपील
विज्ञापन

मैच देखने के लिए चार दिन दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबले के आगाज के साथ ही युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने जिलावासियों से अपील की कि वे मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं। चार दिवसीय मुकाबले के दौरान दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के बड़े क्रिकेट मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। उन्हें देश और आईपीएल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके नामी खिलाड़ियों को करीब से देखने और उनसे सीखने का अवसर मिलता है। मुंबई की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट और आईपीएल में अपनी पहचान बनाई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश की टीम के युवा खिलाड़ियों को भी इस स्तर के मुकाबलों में अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलता है।
राहुल कुमार ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि चार दिनों तक दर्शकों को रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी विशेष इच्छा है कि हिमाचल के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करें।
विज्ञापन

27 पंचायतों का रेड जोन में होना चिंता का विषय
उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है। बिलासपुर जिले की 27 पंचायतों का रेड जोन में होना चिंता का विषय है। इस स्थिति में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी समान महत्व दें। उन्होंने कहा कि क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसी खेल गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी बढ़ने से उन्हें सकारात्मक दिशा मिल सकती है। खेल युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनकी ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का माध्यम भी हैं। नशे के खिलाफ लड़ाई में खेलों की भूमिका अहम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की उम्मीद
राहुल कुमार ने कहा कि बिलासपुर में रणजी ट्रॉफी का मुकाबला होना जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यहां पहुंचे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों ने मैदान और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की है। ऐसे में भविष्य में बिलासपुर में रणजी ट्रॉफी के साथ आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले आयोजित होने की संभावनाएं भी बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed