फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ramlila concludes by giving message of Hindu-Muslim unity

Bilaspur News: हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देकर रामलीला का समापन

Wed, 23 Oct 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ramlila concludes by giving message of Hindu-Muslim unity
बिलासपुर में बाल रामलीला के समापन पर उपस्थित कलाकार व हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग । जागरूक पाठक
अंतिम दिन रावण वध और राम के राज्याभिषेक के दिखाए दृश्य
विज्ञापन

समिति ने आयोजन में सहयोग देने वाले दोनों लोगों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की प्रतीक बाल रामलीला का समापन हो गया। अंतिम दिन रावण वध, राज्याभिषेक सहित अन्य दृश्य दिखाए गए। अंतिम दिन आयोजन समिति की ओर से रामलीला में सहयोग देने वाले दोनों समुदाय के लोगों को सम्मानित किया गया।

यह राम लीला डेढ़ दशक से चली आ रही है। धार्मिक समागम में दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। रामलीला का शुभारंभ स्व. अमित कुमार शर्मा चिंपू ने किया था। उनकी दुकान इसी स्थान पर है और मुस्लिम बहुल का मोहल्ला होने के कारण उनकी अधिकांश दैनिक उठ-बैठ यहीं थी। रामलीला शुरू करने में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमित कुमार का सहयोग किया जो आज भी जारी है। राम लीला इस बार 15वें साल में प्रवेश कर गई है। रामलीला कमेटी के प्रधान स्व.अमित कुमार के छोटे भाई सुमित कुमार हैं। मंचन की तैयारियों से पूर्व धन संग्रह, रिहर्सल करने के लिए दोनों समुदाय के लोग एकजुट होते हैं। जब मंचन होता है तो योग्यता अनुसार पात्र वितरण किया जाता है। प्रधान सुमित शर्मा ने बताया कि लोग यथासंभव योगदान देते हैं। समापन अवसर पर सुमित शर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शेखर अली, हाजी अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद ताहिर, ताहिब खान, आसिम, परवेज अख्तर, प्यारे लाल, संजय शर्मा, चंद्रशेखर, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed