{"_id":"668148e5272d3dde3a0b75d2","slug":"ramesh-kaundal-retired-from-intelligence-bureau-department-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-119565-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आसूचना ब्यूरो विभाग से सेवानिवृत्त हुए रमेश कौंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आसूचना ब्यूरो विभाग से सेवानिवृत्त हुए रमेश कौंडल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हाणी के रमेश कौंडल भारत सरकार के आंतरिक सुरक्षा गृह मंत्रालय के आसूचना ब्यूरो विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 40 वर्ष तक विभाग में अपनी सेवाएं दीं।
सेवानिवृत्ति पर ग्रामीणों और परिजनों की ओर से सुन्हाणी बाजार में फूल मालाओं और ढोल-नगाड़ों से उनका जोरदार स्वागत किया। रमेश कौंडल 19 वर्ष की आयु में देश सेवा में जुट गए थे। आसूचना ब्यूरो विभाग में उनकी पहली तैनाती 1984 में उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में हुई। सिक्किम में 13000 फीट की ऊंचाई पर उन्होंने करीब 10 वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं। 1995 में उन्होंने किन्नौर में करीब 1 वर्ष कार्य किया। 1996 में मंडी और 2000 में 18 वर्ष तक बिलासपुर में सेवाएं दी। 2018 में अमृतसर और 2022 से शिमला मुख्यालय में अपनी सेवाएं देते हुए सेवानिवृत हुए हैं। खुफिया विभाग में कड़ी मेहनत व देश के लिए कार्य करने के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होना बहुत बड़ा खुशी का क्षण होता है। इस मौके पर जिला बिलासपुर के इंचार्ज कमल कुमार मीणा, सहित खुफिया विभाग के सदस्य मौजूद रहे।