फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rambagh School team became winner in Kabaddi

Bilaspur News: कबड्डी में रामबाग स्कूल की टीम बनी विजेता

Thu, 28 Sep 2023 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Rambagh School team became winner in Kabaddi
-उप खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
विज्ञापन

- खेलों में 27 प्राथमिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोल वैली पब्लिक स्कूल नेहर में चल रही उप खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। दो दिवसीय इन खेल प्रतियोगिताओं में 27 प्राथमिक स्कूलों ने भाग लिया। इस खेल स्पर्धा के तहत भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा ऊंची, लंबी कूद, दौड़, खो-खो, वाॅलीबाल, कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्र वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला रामबाग ने सायर स्कूल को हराया, जबकि कबड्डी की ही छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में पंजगाईं ने हरनोड़ा को हराया। वाॅलीबाल में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पंजगाईं विजेता और हरनोड़ा उपविजेता रहा। खो-खो छात्र वर्ग में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पंजगाईं विजेता और दसगांव उपविजेता रहा। वहीं, छात्रा वर्ग में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला हरनोड़ा विजेता और पंजगाईं की टीम उपविजेता रही। 50 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में हरनोड़ा के मोहित विजयी और रिषभ उप विजयी रहे। छात्रा वर्ग में पंजगाईं के अंशु विजेता और सायर के अनन्या उपविजेता रहीं। 100 मीटर दौड़ में हरनोड़ा के रिषभ विजेता और रामबाग के संचित उपविजेता रहे। छात्रा वर्ग में पंजगाई की अंशु विजेता और सायर की अनन्या रनरअप रहीं। छात्र वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रामबाग के कृष्णा विजेता और दसगांव के आदविक उपविजेता रहे। छात्रा वर्ग में पंजगाईं की करीना विजेता और अनन्या रनरअप रहीं। ऑलराउंडर बेस्ट की ट्रॉफी राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पंजगाईं ने अपने नाम की। छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में सबसे बेहतर खिलाड़ी दसगांव स्कूल का हनी और छात्रा वर्ग में पंजगाईं की अंशु रहीं। समापन समारोह के उपलक्ष्य पर समाजसेवी और हिमाचल प्रदेश कृषि सेवा से सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रकाश चंद ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं हमें अनुशासन के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ना भी सिखाती हैं। उन्होंने खेल स्पर्धा में विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और जो खिलाड़ी असफल हुए हैं उन्हें भविष्य में बेहतर प्रयास करने की नसीहत भी दी। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक शिव राम ठाकुर ने भी खिलाड़ियों से जीवन में आगे बढ़ते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी महत्व प्रदान करते हुए निरंतर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रतिभागी विद्यालयों के सीएचटी यशवंत ठाकुर, अम्बिका, सीता देवी, रीता देवी, स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य कालिदास, विभिन्न पाठशालाओं से आए हुए शिक्षक, टीम प्रभारी, पाठशाला परिवार के सभी सदस्य, प्रतिभागी बच्चे, अभिभावक और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed