फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ram Navami festival will be celebrated on 5-6 April in Kothipura

Bilaspur News: कोठीपुरा में 5-6 अप्रैल को मनाया जाएगा रामनवमी उत्सव

Sat, 22 Mar 2025 08:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 22 Mar 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami festival will be celebrated on 5-6 April in Kothipura
- शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, भंडारे का भी होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रामनवमी उत्सव के भव्य आयोजन को लेकर जनकल्याण एवं ग्राम विकास समिति कोठीपुरा की शनिवार को बैठक श्री दुर्गा मंदिर माता कोठीपुरा में हुई।
बैठक मेंरामनवमी उत्सव को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। समिति ने विशेष रूप से इस उत्सव को लेकर राम नवमी उत्सव कमेटी का गठन अलग से किया। बैठक में विभिन्न प्रकार की चर्चाओं के उपरांत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से कार्यक्रम श्री दुर्गा मंदिर माता कोठीपुरा में 5 अप्रैल को सुबह अखंड पाठ से शुरू होगा। सुबह 6 अप्रैल को हवन और हनुमान चालीसा के बाद श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान सहित सुंदर झांकियां को रथ पर विराजमान किया जाएगा। रथ यात्रा नई सारली से शुरू होगी। यात्रा में विशेष रूप से स्थानीय कलाकारों बौर महिला मंडल की ओर से भजन कीर्तन और नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। सुंदर झांकियां की पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा का प्रस्थान किया जाएगा। शोभायात्रा नई सारली से नोआ, पेट्रोल पंप पडगल वाया फोरलेन मंडी भराड़ी पुल, रघुनाथपुर, नौणी, एम्स से होते हुए श्री दुर्गा मंदिर माता कोठीपुरा में पहुंचेगी। समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed