{"_id":"6aa5a1315209dd362407175c","slug":"ram-katha-starts-today-at-baba-vishwakarma-temple-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167587-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाबा विश्वकर्मा मंदिर में राम कथा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाबा विश्वकर्मा मंदिर में राम कथा आज से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण समिति डियारा सेक्टर की ओर से 28वें श्री गणेश उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। उत्सव के दौरान 14 से 23 सितंबर तक राम कथा का आयोजन होगा। इसके लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है।
राम कथा में इस बार आचार्य नीरज शर्मा व्यास गद्दी पर विराजमान होकर कथा का वाचन करेंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगा। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की ओर से प्रतिदिन रात आठ से दस बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रवक्ता अनीश ठाकुर ने बताया कि 14 सितंबर को सुबह 11 बजे विधि-विधान के साथ रामायण पुराण को लक्ष्मी नारायण मंदिर से बाबा विश्वकर्मा मंदिर तक भजन-कीर्तन करते हुए लाया जाएगा। इसके बाद मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। उन्होंने बिलासपुर के सभी श्रद्धालुओं से श्री गणेश उत्सव में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।