{"_id":"679a367eebad797a0f062024","slug":"rally-made-people-aware-about-road-safety-rules-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-131103-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रैली निकाल लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रैली निकाल लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक
Wed, 29 Jan 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के कोठीपुरा स्कूल में सड़क सुरक्षा पर आयोजित जागरूकता रैली में भाग लेते विद्यार्थी । स
-कोठीपुरा स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। स्कूल से मुख्य बाजार तक विद्यार्थियों ने रैली निकाली, जिसमें लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल में सड़क सुरक्षा क्लब सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। इसमें विद्यार्थियों और आम जनता को सड़क सुरक्षा के दिशा निर्देश का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि वर्ष भर क्लब की गतिविधियां चलती रहती हैं। जागरूकता अभियान चलाते हुए विद्यार्थियों ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के बारे में भी बताया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी, भाषण, नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक व प्राध्यापक उपस्थित रहे।