फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rakesh Kumar got exellence award in Goa

अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में राकेश कुमार उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित

Thu, 16 Dec 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Kumar got exellence award in Goa
बिलासपुर। गोवा की राजधानी पणजी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में जिले के जुखाला क्षेत्र के राकेश कुमार ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर राकेश कुमार की विज्ञान में सृजनशीलता का समुदाय पर प्रभाव विषय पर प्रदर्शित प्रस्तुति को उत्कृष्ट पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में कार्यरत प्रवक्ता एवं विज्ञान भारती वैभव एसोसिएशन नेटवर्क ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी से जुड़े विभिन्न मंत्रालयों ने आईआईएसएफ 2021 का आयोजन गोवा में किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते इस आयोजन को हाइब्रिड मोड में करवाया गया। कुछ ही प्रतिभागियों को ऑफलाइन माध्यम से पणजी में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। 10 से 13 दिसंबर तक चले कार्यक्रम में विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में हुए नवाचारों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए जनरल जोरावर सिंह कहलूरिया सहित स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया। इस राष्ट्र की संस्कृति को एक सूत्र में पिरोने के लिए आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed