फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rajneesh became the national convenor of Indian Youth Congress media

Bilaspur News: रजनीश बने भारतीय युकां मीडिया राष्ट्रीय संयोजक

Mon, 08 Sep 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 08 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rajneesh became the national convenor of Indian Youth Congress media
रजनीश मेहता
नियुक्ति के लिए जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष व हमीरपुर लोकसभा के प्रभारी रह चुके रजनीश मेहता को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस मीडिया विभाग का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने यह नियुक्ति की है।

इस नियुक्ति पर रजनीश मेहता ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का मौका देना राहुल गांधी जी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है जो बिना किसी राजनीतिक पृष्ठ भूमि से निकल कर इस स्तर पर कार्य करने का मौका मिला है। मेहता ने कहा कि पिछले 11 वर्ष से संगठन के विभिन्न पदों पर वह कार्य कर चुके हैं और जो भी जिम्मेदारी उन्हें पार्टी ने सौंपी, उसे उन्होंने हमेशा मेहनत और ईमानदारी से निभाया है और आगे भी मेहनत से निभाया जाएग। जिन भी राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है, वहां अखिल भारतीय युवा कांग्रेस अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर कांग्रेस व इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में अहम भागीदारी निभाएगी। मेहता ने नियुक्ति के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मंत्री राजेश धर्माणी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय महासचिव निगम भंडारी, हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed