फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rajesh Dharmani will reach Bilaspur tomorrow for the first time after becoming minister.

Bilaspur News: मंत्री बनने के बाद कल पहली बार बिलासपुर पहुंचेंगे राजेश धर्माणी

Thu, 14 Dec 2023 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Dharmani will reach Bilaspur tomorrow for the first time after becoming minister.
राजेश धर्माणी का मंत्री बनकर पहली बार गृह जिला बिलासपुर में पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए तैयार
नम्होल से घुमारवीं तक कार्यकर्ता जगह-जगह करेंगे स्वागत
विज्ञापन

नौणी चौक के बाद सीधे बाबा नाहर सिंह के मंदिर में टेकेंगे माथा
घुमारवीं पुराने बस अड्डा पर अभिनंदन समारोह में जनता को करेंगे संबोधित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कैबिनेट मंत्री का पद मिलने के बाद पहली बार राजेश धर्माणी शनिवार को बिलासपुर पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। धर्माणी का सोलन और बिलासपुर की सीमा नम्होल से लेकर घुमारवीं तक जगह-जगह कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत करेंगे। धर्माणी घुमारवीं पहुंचने पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा कि मंत्री बनने के बाद धर्माणी पहली बार गृह जिला बिलासपुर पहुंचने पर जोरदार और भव्य स्वागत किया जाएगा। 16 दिसंबर को सबसे पहले जिले की सीमा नम्होल में सुबह 9:00 बजे उनका स्वागत होगा। यह स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी करेगी। उसके बाद नौणी चौक पर स्वागत किया जाएगा। वहां से मंत्री बाबा नाहर सिंह जी मंदिर जाएंगे। वहां पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 11:00 बजे बिलासपुर परिधि गृह में पत्रकार वार्ता करेंगे। उसके बाद वो घुमारवीं के लिए निकलेंगे। घुमारवीं की जनता घुमाणी चौक पर 12:15 बजे ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत करेगी।
विज्ञापन

राजीव ने कहा कि घुमारवीं पहुंचने से पहले भगेड़, बल्लू, कुलारूं, अवढानीघाट व दकड़ी चौक पर स्वागत होगा। घुमारवीं के पुराने बस अड्डा पर आयोजित अभिनंदन समारोह में धर्माणी जनता को संबोधित करेंगे। मंत्री के स्वागत की तैयारियां जोरों से चली हैं। इस कार्यक्रम में जिला भर के लोग शामिल होंगे। धर्माणी के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरणद्वार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed