{"_id":"6671831d7a9275049b0c791e","slug":"rajeev-sharma-becomes-smc-president-for-the-second-time-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-119011-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राजीव शर्मा दूसरी बार बने एसएमसी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राजीव शर्मा दूसरी बार बने एसएमसी अध्यक्ष
विज्ञापन
-कन्या पाठशाला घुमारवीं एसएमसी की नई कार्यकारिणी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय घुमारवीं में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति की आमसभा हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा ने की।
बैठक में साल भर चलने वाली गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति की पिछली कार्यकारिणी का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। एसएमसी की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके लिए सर्वप्रथम नीरज शर्मा ने राजीव शर्मा को नामित किया गया। इसका सभी सदस्यों ने एकमत से समर्थन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से दूसरी बार राजीव शर्मा को एसएमसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से 12 सदस्यों का चयन किया गया। सदस्यों में ऊषा, अलका, नीरज शर्मा, संजय, विनोद, पूनम, मोना, सुनीता देवी, मंजीता, अंजना, राजकुमारी, उषा देवी, कुंदन, महेंद्र बने रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से स्कूल के विकासात्मक कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने स्कूल प्रशासन को सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई दी।