फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rajankanth will protest at the headquarters with the villagers

Bilaspur News: ग्रामीणों के साथ मुख्यालय पर धरना देंगे राजनकांत

Sat, 08 Apr 2023 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rajankanth will protest at the headquarters with the villagers
बिलासपुर। बिलासपुर के मंगरोट में शिमला-धर्मशाला राजमार्ग की निशानदेही की मांग को लेकर राजनकांत ग्रामीणों के साथ सोमवार को मुख्यालय में धरना देंगे। राजमार्ग की भूमि पर दावा करने वाले स्थानीय निवासी राजनकांत का आरोप है कि विभागीय अधिकारी जिस तरह से भूमि की हिस्से बता रहे हैं, उससे गांव का भाईचारा खत्म हो जाएगा और ग्रामीणों में भूमि विवाद को लेकर आपसी झगड़े होंगे। राजनकांत ने बताया कि वीरवार को विभागीय अधिकारी निरीक्षण के लिए मंगरोट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्वयं ही नाप नपाई की। जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी भूमि हाईवे से पीछे है। जब उन्हें हाईवे के किनारे निशानदेही न करके एक नंबर रकबा से निशानदेही करने आग्रह किया तो उन्होंने मना कर दिया। राजनकांत ने बताया कि जिसे विभागीय अधिकारी उसकी भूमि बता रहे हैं, वह किसी और की है। उस व्यक्ति की भूमि उससे पीछे के बनेदार के हिस्से में बता रहे हैं। इस तरह से तो ग्रामीणों में भूमि विवाद शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से इसके बारे में बात की गई है। ग्रामीणों ने सोमवार को उनके साथ उपायुक्त कार्यालय जाने के लिए हामी दी है। सोमवार को मुख्यालय में धरना भी दिया जाएगा और विभागीय अधिकारियों से सही तरीके से निशानदेही कराने की मांग की जाएगी। बता दें कि राजनकांत का दावा है कि राजमार्ग उनकी भूमि से निकाला गया है। साल 2009 में यह जमीन उनकी मां के नाम निकली थी। कहा कि कागजों के हिसाब से एनएच उनकी जमीन से करीब 15 फीट दूर है। राजनकांत राजमार्ग की भूमि पर अपना दावा कर सड़क पर खोखा और रेहड़ी लगा चुके हैं। यह विवाद लोक निर्माण विभाग की ओर से एनएच के किनारे से राजनकांत की दुकान हटाने के बाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed