फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Raised the issue of delays in social security pensions and the discontinuation of the Sahara pension.

Bilaspur News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन में देरी, सहारा पेंशन बंद होने का मामला उठाया

Mon, 31 Aug 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Raised the issue of delays in social security pensions and the discontinuation of the Sahara pension.
बम्म पंचायत के उपप्रधान ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

पात्र लाभार्थियों को जल्द राहत देने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बम्म के उपप्रधान, अधिवक्ता एवं समाजसेवी मनीष शर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन समय पर नहीं मिलने और कुछ पात्र लाभार्थियों की सहारा पेंशन बंद होने का मामला उठाया है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रभावित लाभार्थियों को जल्द राहत देने की मांग की है। ज्ञापन में मनीष शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के कई बुजुर्गों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगों और अन्य पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन समय पर नहीं मिल पा रही है। वहीं, कुछ पात्र लाभार्थियों की सहारा पेंशन भी बंद हो गई है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन का जल्द भुगतान करवाया जाए। साथ ही, जिन पात्र लाभार्थियों की सहारा पेंशन बंद हुई है, उनके मामलों की जांच करवाकर पेंशन को जल्द बहाल किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने और लंबित पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश देने का आग्रह किया, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed