{"_id":"6a495e731562f731790b053e","slug":"raise-awareness-among-people-about-preventing-snakebites-during-the-rainy-season-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163046-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरसात में सर्पदंश से बचाव को लेकर लोगों को करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरसात में सर्पदंश से बचाव को लेकर लोगों को करें जागरूक
विज्ञापन
झंडूता सीएचसी की समीक्षा बैठक में बीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झंडूता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से पहुंचे चिकित्सकों और चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बीते माह के दौरान संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनहितैषी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही चिकित्सकों एवं चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। खंड चिकित्सा अधिकारी झंडूता डॉ. अतुल ने कहा कि बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामलों में वृद्धि की आशंका रहती है। ऐसे में लोगों को सांप के काटने से बचाव, प्राथमिक उपचार और किसी भी घटना की स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचने के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जन जागरूकता गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।