{"_id":"62c0885dabaa4617634383a7","slug":"rain-in-bilaspur-bilaspur-news-sml4140085154","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसे मेघ, सड़कें बनीं तालाब, दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसे मेघ, सड़कें बनीं तालाब, दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन
ऋषिकेश में बारिश होने के बाद सड़क पर नाले के रूप में बहता पानी। संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में करीब एक घंटे तक शनिवार को मेघ जमकर बरसे। बारिश इतनी तेज थी कि पानी जमा होने से सड़कें तालाब बन गईं। बिलासपुर शहर के चंपा पार्क, बस अड्डे के पास दुकानों में पानी घुस गया। अचानक बारिश होने से राहगीर भीगते नजर आए।
बिलासपुर में शनिवार शाम करीब 5:30 से 6:30 बजे तक जमकर बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही कॉलेज कॉलोनी का सारा पानी चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग को पार करते हुए चंपा पार्क में बनी दुकानों के परिसर में घुस गया। यहां निकासी नालियों का कोई प्रबंध नहीं है। इससे दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। एक घंटे तक दुकानदार पानी निकालने में लगे रहे। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी दुकानों के बाहर फैल गया।
दुकानदारों सुनील, नंद किशोर, जगदीश, धमेंद्र और नितिन ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को बरसात आने से पहले पानी की निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस लापरवाही के कारण दुकानदारों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ ऋषिकेश में भी बारिश के बाद सड़कें तालाब में बदल हो र्गइं। यहां कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। जैसे ही बारिश होती है तो पानी जमा हो जाता है। अगर चार से पांच घंटे तक बारिश हो तो इन सड़कों पर यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। लोगों ने कई बार इसकी प्रशासन से शिकायत भी की है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र जुबलानी ने बताया कि विभाग ने बरसात से निपटने की पूरी तैयारी की है। फिर भी कहीं कोई समस्या है तो समाधान किया जाएगा।