{"_id":"572cd8604f1c1b71275cd16f","slug":"rain-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खोली नप घुमारवीं की व्यवस्थाओं की पोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खोली नप घुमारवीं की व्यवस्थाओं की पोल
अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
Updated Fri, 06 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार शाम को हुई बारिश ने नगर परिषद घुमारवीं की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। पानी की निकास नालियां ब्लॉक होने से बारिश का पानी लोगों के घरों, दफ्तरों तथा दुकानों में घुस गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बजोहा वार्ड की अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क के पास नाली ब्लॉक होने से बारिश का पानी एक निर्माणाधीन घर तथा दो दुकानों में घुस गया। उधर, सहकारी बैंक के साथ लगती नाली के बंद होने से भी पानी सड़कों पर ही बहता रहा।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होने पर पाइप का मुख बंद हो जाता है। पानी ओवरफ्लो होने से सड़क, पार्किंग, घरों तथा दुकानों में घुस जाता है। इस समस्या के बारे में नगर परिषद के अधिकारियों तथा प्रतिनिधियों को कई बार अवगत करवाया गया। लेकिन, समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से जूझ रहे एडवोकेट जीतराम ठाकुर, राजेश ठाकुर, विपुल, कुलभूषण शर्मा, विनोद शर्मा, नरेश शर्मा, ओंकार शर्मा, अरविंद महाजन, सनी कुमार तथा दिनेश शर्मा ने कहा कि अगर जल्दी ही समस्या का हल नहीं किया गया, तो मजबूर होकर उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इसकी सारी जिम्मेदारी नगर परिषद की होगी।
विज्ञापन
उधर, वार्ड की पार्षद प्रोमिला रतवान ने कहा कि समस्या का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा, ताकि बारिश का पानी लोगों के घरों में न घुसे। उधर, नगर परिषद अध्यक्षा गीता महाजन का कहना है कि समस्या अभी ध्यान में आई है। इसका शीघ्र समाधान किया जाएगा।