फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rain exposes the poor state of drains in Sunhani market; dirty water is flowing onto the road.

Bilaspur News: सुन्हाणी बाजार में बारिश ने खोली नालियों की पोल, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Sun, 23 Aug 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rain exposes the poor state of drains in Sunhani market; dirty water is flowing onto the road.
झंडूता के सुन्हाणी बाजार में नालियों की उचित व्यवस्था न होने से सड़क पर बहता पानी। संवाद
जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से राहगीर परेशान, सड़क किनारे कटाव से बढ़ा हादसे का खतरा
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत सुन्हाणी के सुन्हाणी बाजार में नालियों की बदहाल व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। थोड़ी सी बारिश होते ही नालियों का पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव से सड़क किनारे की कच्ची मिट्टी भी बह रही है। इससे कई जगह सड़क किनारे गड्ढे बनने लगे हैं, जिससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ चारपहिया वाहन चालकों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। बाजार आने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने संबंधित विभाग से नालियों की सफाई करवाने के साथ ही जल निकासी का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, सहायक अभियंता बरठीं सचिन नड्डा ने बताया कि बरसात से पहले नालियों की सफाई करवाई गई थी। यदि अब भी समस्या आ रही है तो मौके का निरीक्षण करवाकर नालियों की सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed