{"_id":"5e6e5ae08ebc3ea7bc00e9e1","slug":"rain-bilaspur-news-sml3276258119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में ढह गई गरीब परिवार की पशुशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में ढह गई गरीब परिवार की पशुशाला
विज्ञापन
तल्याणा में भारी बारिश के कारण गिरी पशुशाला को दिखाते पीड़ित।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवी के तहत तल्याणा पंचायत में भारी बारिश के कारण रविवार सुबह करीब 6 बजे पशुशाला गिर गई। पशुशाला गिरने से उसके अंदर बंधे पशु गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार के मुखिया दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
शनिवार रात को भारी बारिश के कारण तल्याणा गांव के ललित कुमार पुत्र सरवन कुमार की पशुशाला गिर गई जिससे उसके अंदर बंधे 2 बैल, 2 भैंस, 1 भैंस का बच्चा मलबे में दब गया। ललित ने घटना की सूचना उपप्रधान रमेश को दी। उन्होंने वार्ड मेंबर को साथ में लेकर ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद इन पशुओं को मलबे से बाहर निकाला।
तल्याणा पशु चिकित्सालय से फार्मासिस्ट अजित ने मौके पर पहुंच कर पशुओं का प्राथमिक उपचार किया। पीड़ित ने बताया कि एक बैल गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका बच पाना बहुत मुश्किल है। ग्राम पंचायत उपप्रधान रमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार बहुत गरीब है और आईआरडीपी परिवार से संबंध रखता है। घटना की सूचना हल्का पटवारी अनिल कुमार और पशु चिकित्सालय कुठेड़ा डॉ. विपन रांगड़ा को दी गई है।
विज्ञापन
प्रधान ने प्रशासन और सरकार से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार मजदूरी का काम करता है और इन बैलों से ग्रामीणों के खेतों को जोतने का काम कर अपनी गुजर बसर करता था। अब उससे यह साधन भी छिन गया है। इसलिए पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। हल्का पटवारी अनिल ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र रिपोर्ट उच्च राजस्व अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।