फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   rain

बरसात की बारिश आम की फसल के वरदान साबित

Tue, 16 Jul 2019 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
rain
बिलासपुर। सूबे में शुरू हुई मानसून से बागवानी को अधिक लाभ मिलने जा रहा है। बिलासपुर बागवानी की बात की जाए तो यहां पर इस सीजन में लगने वाले आम की पैदावार को अधिक लाभ मिलेगा। बागवानी एवं उद्यान विभाग ने दावा किया है कि इस बार बिलासपुर जिले में 1200 मीट्रिक टन आम लगेगा क्योंकि आम की फसल को पर्याप्त पानी न मिलने के कारण आम की पैदावार कम होती थी जिसके कारण बिलासपुर में कई बार आम कम होता है।
विज्ञापन

इस बार प्रतिदिन हो रही बारिश से आम सहित मानसून सीजन में लगने वाले सारे फलों को फायदा मिला है। आम सहित अन्य फलों की पैदावार अच्छी होने से किसानों को भी अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बागवानी एवं उद्यान विभाग के उपनिदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि विभाग 18 जुलाई जिलेभर में आम, किन्नू, संतरा, शलगम, लीची, आंवला सहित 18 फलों के प्लांट देने जा रहा है। उनका मानना है कि मानसून के समय अच्छा मौसम होने से इस बार बिलासपुर में अच्छी पैदावार होगी जिससे बिलासपुर की बागवानी को बेहतर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानी विशेषज्ञों की मानें तो बिलासपुर जिला में बारिश सहित तूफान अधिक होने के चलते यहां पर आम की पैदावार खराब हो जाती थी जिसके कारण बागवानी को आम सहित अन्य फलों को लेकर काफी नुकसान उठाना पड़ता था लेकिन इस बार जिले में तूफान कम और बारिश अधिक होने के चलते यह फायदा पहुंच रहा है। इससे विभाग ने दावा जता दिया है कि अगर ऐसा ही मौसम रहा तो 1200 मीट्रिक आम होना यहां पर लाजमी है। विभाग ने जिले के सभी किसानों को कहा है कि अगर उन्हें इस सीजन में पैदा होने वाले फल के प्लांट चाहिए तो विभाग के कार्यालय पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह भी किया है कि सभी किसान फलों की पैदावार करें इससे अधिक लाभ होगा और बिलासपुर में फलों की पैदावार भी अधिक होगी।

इनसेट...
जिले में कल से बांटे जाएंगे फलों के पौधे
आम की फसल के लिए यह बारिश लाभदायक है। इस बार दावा है कि जिले में 1200 मीट्रिक टन आम की पैदावार होगी। 18 जुलाई से जिलेभर में फलों के प्लांट बांटे जाएंगे।
विनोद शर्मा, उपनिदेशक बागवानी एवं उद्यान विभाग बिलासपुर
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed