{"_id":"69b7ff1778b1f3f5370e2794","slug":"rain-and-hailstorm-damage-wheat-crop-in-some-areas-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-156079-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कुछ क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कुछ क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान
Mon, 16 Mar 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
तेज हवा से कई खेतों में बिछी फसल, किसानों ने मांगा मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। जिले में हुई बारिश और कई क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से जहां एक ओर किसानों को नमी मिलने से राहत मिली है, वहीं कुछ क्षेत्रों में गेहूं की फसल को नुकसान भी पहुंचा है। तेज हवा और बारिश के कारण कई खेतों में पकने के कगार पर पहुंची गेहूं की फसल बिछ गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बरठीं और आसपास के क्षेत्रों में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेज हवा और बारिश के कारण झुक गई। किसानों का कहना है कि कुछ जगहों पर करीब 70 से 80 प्रतिशत तक फसल प्रभावित हुई है। इसके अलावा ओलावृष्टि के कारण आम, गलगल, नींबू, आड़ू, प्लम और नाशपाती जैसे फलों में आया फूल भी झड़ गया है, जिससे बागवानों को भी नुकसान की आशंका है। किसान सुनीत सिंह, सुशील कुमार, बलदेव लखनपाल, होशियार सिंह, मस्तराम, देवी सिंह, वासुदेव, रतन लाल, दिनेश चंदेल, जगदीश ठाकुर, प्रकाश चंद, रामप्रकाश, सुभाष चंद और जगदीप चंदेल सहित अन्य किसानों ने बताया कि पहले लंबे समय तक सूखे के कारण फसल प्रभावित हुई और अब तेज बारिश व ओलावृष्टि ने फसल को और नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल पकने के करीब थी, लेकिन बारिश और तूफान के कारण कई खेतों में फसल बिछ गई। किसानों ने बताया कि खेतों की जुताई, बीज और खाद पर पहले ही काफी खर्च किया जा चुका है। ऐसे में फसल को हुए नुकसान से उन्हें आर्थिक झटका लगा है। किसानों ने सरकार और कृषि विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।