फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   rail tunel inagurated in bilaspur

भानुपल्ली बिलासपुर बैरी रेलवे लाइन की टनल नंबर 6 का उद्घाटन

Wed, 24 Feb 2021 12:20 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
rail tunel inagurated in bilaspur
भानुपल्ली बिलासपुर वेरी रेलवे लाइन की टनल नंबर 6 का रिबन काटकर उद्घाटन करते प्रोजेक्ट इंचार्ज जे - फोटो : BILASPUR
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण रेलवे योजना भानुपल्ली बिलासपुर बैरी रेलवे लाइन की टनल नंबर 6 की मंगलवार को प्रोजेक्ट इंचार्ज व प्रिंसिपल एक्सिक्यूटिव डायरेक्टर रेलवे विकास निगम दिल्ली जेएस मेहरॉक नेे रिबन काटकर उद्घाटन किया। सुरंग नंबर 6 को दूसरी सुरंग से मिलाने के लिए मशीन के द्वारा छेद किया गया। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों ने ताली बजाकर स्वागत किया। वहीं उन्होंने इस कार्य को 2025 तक पूरा होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट इंचार्ज व प्रिंसिपल एक्सिक्यूटिव डायरेक्टर रेलवे विकास निगम दिल्ली जेएस मेहरॉक ने बताया कि समय अवधि के अंदर इस महत्वपूर्ण योजना की सुरंग नंबर 6 की ओपनिंग की गई है। बिना किसी दुर्घटना के इस सुरंग का कार्य पूर्ण हुआ है, जिसके लिए पूरा स्टाफ बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर भानुपल्ली बैरी रेलवे लाइन बहुत महत्वद्मकांक्षी योजना है और इसका कार्य 2025 तक पूर्ण होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस रेलवे लाइन के 9 फेस का कार्य एक साथ चला हुआ है जिसमें 7 सुरंगों निर्माण किया जा रहा है और 5 पुल भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस महत्वद्मकांक्षी योजना से माता श्री वैष्णो देवी की तरह हिमाचल का विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी भी इस रेलवे लाइन से जुड़ेगा।
विज्ञापन

बिलासपुर भानुपल्ली बिलासपुर रेलवे लाइन को अब लेह तक सिद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है और भानुपल्ली से बिलासपुर तक लगभग 65 किलोमीटर रेलवे लाइन बनेगी। जिसका पहले फेस का कार्य शुरू युद्ध गति से चल रहा है और सर्वप्रथम यह रेलवे लाइन 2024, 2025 तक बिलासपुर बैरी तक बनेगी। उसके उपरांत फिर लेह तक कार्य शुरू होगा। जिससे सुरक्षा की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मौके पर चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव सोनी और मैनेजर मुरली सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed